Pages

Sunday, February 1, 2015

raashi fal

February 2015 RashiFal

मेष (Mar 21 - Apr 20)

स्‍वास्‍थ्‍य: इस महीने आपको गैस, बदहजमी आदि का सामना करना पड़ सकता है। बाहर का तला-भुना ना खाएं। परिवार और मित्र: परिवार में सब सामान्य रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने अपनी वाणी पर संयम रखें, खासकर साथी से बातचीत करते समय। करियर और शिक्षा: यह महीना छात्रों के लिए नॉर्मल रहेगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
 वृषभ (Apr 21 - May 21)
स्‍वास्‍थ्‍य: यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य रहेगा। क्रोध ना करें और मन को शांत रखें। परिवार और मित्र: इस महीने अपने दांपत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से आप खुद भी परेशान रह सकते हैं। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। लेकिन इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने किसी खास शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आपका रिश्ता काफी लंबे समय तक रहेगा। करियर और शिक्षा: यह महीना छात्रों के लिए विशेष कामयाबी भरा साबित हो सकता है। कम मेहनत का भी अधिक फल मिलेगा।

मिथुन (May 22 - Jun 21)

स्‍वास्‍थ्‍य: अधिक कार्य करने की वजह से इस माह आपका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। समय पर आराम करें और खानपान का ख्याल रखें। परिवार और मित्र: इस महीने संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। दोस्तों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने सितारे आपके साथ हैं। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है। रिश्‍ते और प्‍यार: अगर आप किसी से प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो इस महीने कर दें, सफल होने की संभावना अधिक है। करियर और शिक्षा: यह महीना छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क  (Jun 22 - Jul 22)

स्‍वास्‍थ्‍य: आपकी लापरवाही इस महीने आपको भारी पड़ सकती है। समय पर दवाई लेना ना भूले अन्यथा अधिक बीमार हो सकते हैं। परिवार और मित्र: पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मन शांत रहेगा। मित्रजनों से मनमुटाव होने की आशंका है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग निवेश करते समय धैर्य से निर्णय लें। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने अपने रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान दें। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं। करियर और शिक्षा: यह माह छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एकाग्रता ना बना पाने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह (Jul 23 - Aug 22)

स्‍वास्‍थ्‍य: मौसम परिवर्तन संबंधी परेशानियों से रूबरू होना पड़ सकता है। सुबह व्यायाम करें। परिवार और मित्र: इस महीने जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना सफल रहेगी। उनका व्‍यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। रिश्‍ते और प्‍यार: यह महीना रिश्तों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तों के भंवर में फंसने से बचें। करियर और शिक्षा: यह महीना छात्रों के कठिन साबित हो सकता है। कठिनाइयों को दूर करने के लिए किसी सीनियर की मदद लें।

कन्या (Aug 23 - Sep 22)

स्‍वास्‍थ्‍य: महिलाओं के लिए यह महीना कष्टकारी हो सकता है। पुराने दर्द उभर सकते हैं। परिवार और मित्र: इस महीने परिवार में सभी खुश रहेंगे। कहीं घूमने या पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: महीने के शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आय कम और व्यय अधिक होगा लेकिन महीने के अंत में कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने आप अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि आप चाहे तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए मोबाइल और इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। करियर और शिक्षा: बेरोजगार या नौकरी बदलना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं।

तुला (Sep 23 - Oct 23)

स्‍वास्‍थ्‍य: सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। सावधानी बरतने से समस्‍या कम हो सकती है। पेट की बीमारियां हो सकती हैं। परिवार और मित्र: इस महीने आपके मित्र आपकी आर्थिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। कर्ज लेने से बचें। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह से आपको नुकसान हो सकता है। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने आपकी लव लाइफ बेहद मजेदार रहेगी। अकेलापन खत्म हो सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी। करियर और शिक्षा: लंबे समय से आप परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे वह इस महीने आ सकते हैं। किसी जॉब इंटरव्यू का नतीजा भी आ सकता है।

वृश्चिक (Oct 24 - Nov 22)

स्‍वास्‍थ्‍य: इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। परिवार और मित्र: घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। कोई आपको आघात पहुंचा सकता है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: शेयर बाज़ार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है। प्रॉपर्टी से आपको लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी महीना सामान्य रहने की संभावना है। रिश्‍ते और प्‍यार: इस महीने प्रेम प्रसंगों को लेकर सावधान रहें, अन्यथा अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। करियर और शिक्षा: यह माह छात्रों के लिए सामान्य रहेगा। महीने की शुरुआत में एकाग्रता बनाने में दिक्कत आएगी लेकिन महीने के अंतिम दिनों में सब ठीक हो जाएगा।

धनु (Nov 23 - Dec 21)

स्‍वास्‍थ्‍य: सेहत का ध्‍यान रखें और लंबी यात्रा पर जाने से बचें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का रास्ता अपनाएं। परिवार और मित्र: इस महीने किसी बुजुर्ग की बातों से आपका मन दुखी हो सकता है। बड़ों की बात को दिल पर लेने की जगह उनकी बातों में छुपी शिक्षा को ग्रहण करने की कोशिश करें। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। रिश्‍ते और प्‍यार: महीने की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उदासीनता बनेगी लेकिन मास के उत्तरार्द्ध तक संबंधों में सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। करियर और शिक्षा: इस महीने आप अपनी शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यह फैसला आपका आने वाला कल तय करेगा इसलिए यह फैसला सोच-समझकर लें।

मकर (Dec 22 - Jan 20)

स्‍वास्‍थ्‍य: इस माह स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें, किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। परिवार और मित्र: पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: पूंजी निवेश करने के लिए यह महीना शुभ है। शेयर खरीदने या नई प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच सकते हैं। रिश्‍ते और प्‍यार: अपने साथी के साथ समय बिताने से रिश्‍ता और मधुर हो सकता है, लेकिन यदि आप समय नहीं देते तो बात बिगड़ भी सकती है। करियर और शिक्षा: समय अनुकूल है, थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्‍मीद है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ (Jan 21 - Feb 18)

स्‍वास्‍थ्‍य: बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुखार या मामूली चोटों का भी उपचार समय पर करें। परिवार और मित्र: जीवनसाथी के साथ सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने जायदाद संबंधी लिए गए फैसले अहितकारी साबित हो सकते हैं। ऐसे फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें। रिश्‍ते और प्‍यार: गलतफहमी का कोई इलाज नहीं होता। इस महीने रिश्तों में गलतफहमी पालने से बचें। करियर और शिक्षा: इस महीने आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इस मेहनत का आपको फल भी मिलेगा। लक्ष्य की दिशा में एकाग्र होकर प्रयास करें।

मीन (Feb 19 - Mar 20)

स्‍वास्‍थ्‍य: इस महीने स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। अनिंद्रा और तनाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार और मित्र: दांपत्य जीवन के प्रति उदासीनता बढ़ सकती है। मुश्किल घड़ी में दोस्त और दुश्मन में पहचान करने में गलती ना करें। सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें, कठिन घड़ी बीत जाएगी। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: इस महीने कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्‍ते और प्‍यार: यह महीना प्रेम-प्रसंगो के लिए अनुकूल नहीं है। प्रेम-संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। यह वक्‍़त सोच-समझकर और शांत होकर चलने का है। करियर और शिक्षा: इस महीने इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ होने की संभावना है। करियर को एक नई दिशा देने के लिए यह समय अच्छा है।



1 comment:

  1. If you know you are not ready for a relationship why get into one and still cheat and liar. I was dying inside for my cheating wife , i had no prove, no one to run to. Everyone thought i was paranoid. until i was referred to a Private Investigator  Mr James . I told him about my situation and He understood me well and helped me spy on my wife.He hacked my wifes Gmail and Facebook account and linked all her WhatsApp and phone conversation to me, to find out the truth.I saw all the evidence and i was heart Broken,I just want to openly say thank you to James for helping me get evidence against her,i feel so hurt. If you need help please contact him Mr James (Worldcyberhackers@gmail.com) via Email. 

    ReplyDelete